भाजपा सरकार ने देश और राज्य के विकास को नई ऊंचाई प्रदान की: अमित कुमार सैनी, ज्वालापुर पश्चिम मंडल में शक्ति केंद्र सम्मेलन सप्ताह के अंतर्गत कोटा मुरादनगर, तेलीवाला कार्यशाला का आयोजन

धनौरी । भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “शक्ति केंद्र सम्मेलन सप्ताह” के अंर्तगत जिला हरिद्वार के मण्डल ज्वालापुर पश्चिम में शक्तिकेन्द्र कार्यशाला कोटा मुरादनगर एवं तेलीवाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित कुमार सैनी ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा मिशन-2022 को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता से कार्य करना होगा। कहा भाजपा सरकार ने देश और राज्य के विकास को नई ऊंचाई प्रदान की है।

मिशन-2022 फतह करने को भाजपा नेता शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर बैठकें कर स्थानीय कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं। कहा केंद्र व राज्य में दोनों जगह भाजपा की सरकार है। जिससे पर्वतीय राज्य का विकास तेजी से गति पकड़ रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आमजन को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने को कहा। देश व राज्य का विकास करने के साथ सरकार ने जनहित में आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान विकास निधि, जल जीवन मिशन समेत कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। जिसका लाभ देश के हर नागरिक को मिल रहा है।

कार्यकर्ताओं को एकजुटता से कार्य करना होगा। कहा सरकार ने दशकों पुराने राम मंदिर निर्माण का सपना साकार कर देशवासियों को खुशियों की बड़ी सौगात दी है। इस मौके पर तेलीवाला शक्ति केंद्र संयोजक विजयपाल सैनी, कोटा मुरादनगर शक्ति केंद्र संयोजक डॉ नवीन सैनी, जसवा वाला शक्ति केंद्र संयोजक साहब सिंह सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा ज्वालापुर पश्चिम सुधीर सैनी, प्रवीण सैनी, मेघराज सैनी, मास्टर करण पाल सैनी, राजपाल सैनी, सतीश सैनी, जितेंद्र कुमार, अंकित कुमार, फूलचंद कश्यप, शोभाराम, दानिश खान, सुल्तान सिंह, भूपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *