भगवानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का जन्मदिन, दीर्घायु की कामना की, कहा अनुसाशित पार्टी है भाजपा

भगवानपुर । भगवानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री सुबोध राकेश ने कहा कि भाजपा अनुसाशित पार्टी है। जिसके चलते लोगों को उस पर विश्वास है। सरकार कोरोना काल में भी लोगों को तमाम तरह से राहत पहुंचा रही है। वहीं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुनील बंसल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया। सुनील बंसल ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के जन्म दिन पर धरा को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया गया है। हवन-यज्ञ कर पर्यावरण को शुद्ध किया जा रहा है। पौध लगाकर पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि कोरोना से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने नियम बनाए हैं। जिनका सभी को पालन करना है और कोरोना को हराना है। इस मौके पर सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी अजय गोयल, भाजपा नेता नरेश प्रधान, भाजपा नेता डाक्टर राजेश सैनी, अनिल चौधरी, सुनील शर्मा उर्फ कुक्कू पंडित, सोम, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *