संविधान मिटाने का कार्य कर रही भाजपा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भारत बचाओ-संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के संग की बैठक, कहा भाजपा राज में हर कोई परेशान

हरिद्वार । देहरादून में 28 दिसंबर को होने जा रही भारत बचाओ-संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने हरिद्वार आकर कार्यकर्ताओं संग बैठक की। बैठक में जिले के कांग्रेस विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाकर देहरादून पहुंचने का संकल्प लिया गया। मध्य हरिद्वार में बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि संविधान की रक्षा करने की शपथ लेने वाली केंद्र की भाजपा सरकार छह साल से संविधान मिटाने का कार्य कर रही है। संविधान और देश के 130 करोड़ लोगों की रक्षा के लिए, युवाओं को रोजगार और किसानों को उनकी फसल का बकाया, महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी और पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि महंगाई के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल और प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत ने कहा कि किसान और मजदूर भूखमरी की कगार पर हैं। पूर्व विधायक अंबरीश कुमार व पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कांग्रेस किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटेगी। मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन, कलियर विधायक फुरकान अहमद और भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का आह्वान किया। महापौर अनिता शर्मा, रुड़की के पूर्व महापौर यशपाल राणा, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, राजेश रस्तोगी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पांडे, पूनम भगत, सलीम खान, डॉ. संतोष चौहान, विकास चौधरी, नईम कुरैशी, मकबूल कुरैशी, धर्मपाल सिंह आदि ने संबोधित किया। बैठक में राजबीर सिंह, प्रदीप चौधरी, अशोक शर्मा, रामविशाल देव, अरशद ख्वाजा, रवि बहादुर, नितिन तेश्वर, मुरली मनोहर, दीपाली त्यागी, अनिल भास्कर, विशाल राठौर, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *