भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, जिलाध्यक्ष चौधरी निपेंद्र सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से देहात में जाकर किसानों से संपर्क कर कृषि कानूनों की जानकारी देने का आह्वान किया

रुड़की । भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चौधरी निपेंद्र सिंह ने बुधवार को जिले की पंद्रह सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। उन्होंने नामित किए गए पदाधिकारियों से देहात में जाकर किसानों से संपर्क कर उन्हें केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों की हकीकत की जानकारी देने का आह्वान किया। भाजपा ने लक्सर के मोहल्ला सीमली निवासी चौधरी निपेंद्र सिंह को दो-तीन महीने पहले ही किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया था। तभी से वे जिले की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर मंथन कर रहे थे। बुधवार को उन्होंने नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। इसमें लक्सर विधानसभा क्षेत्र से विकास खटाणा, झबरेड़ा के ठाकुर रणवीर सिंह, मंगलौर के सुशील कुमार और रानीपुर से कमल प्रधान को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

जबकि भगवानपुर से सतवेंद्र प्रधान व हरिद्वार देहात क्षेत्र से धर्मेंद्र चौहान को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। भगवानपुर से शिवकुमार, कलियर से ब्रिजेश सैनी व योगी रोड, खानपुर से सतीश नेगी व प्रवीण कुमार जिला मंत्री नामित किए गए हैं। झबरेड़ा विस से मछेंद्र सैनी को जिले में मीडिया प्रभारी, भगवानपुर से प्रदीप चौहान को सह मीडिया प्रभारी और ज्वालापुर से नरेंद्र सैनी को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष चौधरी ने बताया कि कृषि कानूनों को लेकर देश भर में भ्रम फैलाया जा रहा है। ऐसे में किसान मोर्चा कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को देहात में जाकर किसानों से संपर्क करने और उन्हें कृषि कानून की बारीकियां समझाने को कहा गया है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *