भाजपा महिला मोर्चा ने किया बहादराबाद मंडल अध्यक्ष का स्वागत, कहा भारतीय जनता पार्टी में ही होता है कार्यकतार्ओं का सम्मान

बहादराबाद । भाजपा महिला मोर्चा ने नवनिर्वाचित बहादराबाद मंडल अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान महिला मोर्चा कार्यकतार्ओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य होंगे। बहादराबाद मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकतार्ओं को सम्मान मिलता है। कार्यक्रम की भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीता चमोली ने की। नागेन्द्र राणा ने कहा कि जो शीर्ष नेतृत्व ने मेरे ऊपर विश्वास जताया है मैं विश्वास की कसौटी पर खरा उतरते हुए तथा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं सभी मोर्चों को आगे बढ़ाकर जनता के हित में निरंतर कार्य करता रहूंगा। इस मौके पर इस अवसर पर मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष विमला, रेनू शर्मा, रजनी वर्मा, मनु रावत, सीमा गुप्ता, रेनू त्यागी ,नीलू राजवंश, ममता सिंह, प्रीति गुप्ता, ममता शर्मा ,श्वेता जयसवाल, ममता चौधरी एवं अजय कुमार ,लोकेश पाल( पार्षद) पंकज धीमान, लव शर्मा आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *