भाजपा विधायक सहदेव पुंडीर कोरोना संक्रमित, चुनाव प्रचार करने गए थे पश्चिम बंगाल

देहरादून। सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वह कार्यकर्त्‍ताओं के साथ भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने पश्चिम बंगाल गए थे। शनिवार को वह अपने घर लौटे थे। पुंडीर को सीएचसी सहसपुर के चिकित्सकों ने सुद्धोवाला स्थित आवास में होम आइसोलेट कराया है। जबकि विधायक के साथ गए कार्यकर्त्‍ताओं ने भी कोरोना जांच कराई है। उनकी रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन सभी ने अपने स्वजनों से दूरी बनाई हुई है। सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर पिछले एक माह से कार्यकर्त्‍ताओं के साथ पश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे। बीच में होली पर वह घर आए थे और दोबारा पश्चिम बंगाल गए थे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *