भाजपा को वार्ड स्तर पर मजबूत करना प्राथमिकता, अभिनंदन समारोह में बोले नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा

रुड़की । नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा का आज मालवीय तिराहे के समीप स्थित वेंकट हॉल में भाजपा कार्यकतार्ओं के द्वारा अभिनंदन और स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुभाष वर्मा ने कहा है कि भाजपा को वार्ड स्तर पर मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि आज तक उनके द्वारा पार्टी में कार्यकर्ता के रूप में काम किया गया है। लंबे संघर्ष और पार्टी कार्यकतार्ओं के सहयोग से ही आज वह जिला पंचायत अध्यक्ष बने। इसीलिए कार्यकतार्ओं का सम्मान सर्वोपरि रहेगा। भाजपा कार्यकतार्ओं के द्वारा जो भी प्रस्ताव उन्हें दिए जाएंगे उन पर निश्चित रूप से सहानुभूति पूर्वक विचार होगा। पार्टी के स्थानीय नेताओं के द्वारा जो भी उन्हें सुझाव दिए जाएंगे उसके तहत जिला पंचायत की व्यवस्था को दुरुस्त करने की हरसंभव कोशिश होगी। उन्होंने कहा है कि जिला पंचायत विकास की बड़ी संस्था है। इसीलिए जिला पंचायत के जरिए पूरे जनपद के विकास कार्यो में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा है कि सभी क्षेत्रों का समान रूप से विकास होगा । किसी भी क्षेत्र की उपेक्षा नहीं होने दी जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता जिला पंचायत अध्यक्ष मात्र भाजपा में ही बन सकता है। क्योंकि भाजपा में ही कार्यकतार्ओं का सबसे अधिक सम्मान है। पार्टी अपने कार्यकतार्ओं का सम्मान ही नहीं करती बल्कि उनके हितों की भी हर स्तर पर रक्षा करती है। उन्होंने कहा है कि जिला पंचायत की ओर से कोई नया टेक्स जनता पर नहीं थोपा जाएगा। सभी मुख्य मार्गो को दुरुस्त कराया जाएगा। गांव के संपर्क मार्गो की दशा सुधारी जाएगी। ग्रामीण बाजार विकसित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत की संपत्ति पर विशेष रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी। जिला पंचायत की जो भी संपत्ति किसी के द्वारा अनाधिकृत रूप से कब्जा ली गई है उसे खाली कराया जाएगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट और महामंत्री संगठन भाजपा अजय कुमार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रोहिला ने कहा है कि सुभाष चौधरी जनता की भावनाओं पर खरे उतरेंगे। उनके द्वारा जिला पंचायत के जरिए सभी क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास कराया जाएगा। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, पूर्व अध्यक्ष एवं इकबालपुर गन्ना विकास समिति के प्रशासक सुशील चौधरी ,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता नीरज गुप्ता बृजेश गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिद्धू अभिषेक चंद्रा धीर सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुनील साहनी, अरविंद गौतम, संजीव तोमर, कुलदीप तोमर, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेश शर्मा, संजय अरोड़ा, महेंद्र काला, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य शोभाराम प्रजापति, सहकार भारती के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल कंसल, मनोज मेहरा, चेयरमैन इंजीनियर नवनीत सिंह, एडवोकेट प्रदुमन पोसवाल, बृजेश त्यागी, जेपी शर्मा, पूर्व चेयरमैन मनोज सैनी, आकाश गोयल, मोहित कुमार, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सैनी, पूर्व पार्षद सुबोध सैनी, युद्धवीर सिंह, पार्षद विवेक चौधरी, सतीश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रधान प्रशांत पोसवाल, अशोक कुमार रणवीर सिंह आदि ने भाजपा के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा है कि भाजपा सभी क्षेत्रों में मजबूत हो रही है । पहली बार भाजपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष बने हैं । इससे निश्चित रूप से क्षेत्र का विकास भी होगा व कार्यकतार्ओं का मनोबल भी बढ़ेगा। शहर विधायक ने जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा को बधाई दी और चुनाव के सफल संचालन के लिए मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार डॉ नरेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार डॉ नरेंद्र सिंह ने कहा है कि सुभाष वर्मा जिला पंचायत में शौच हुआ वस्था देंगे । उन्हें ऐसी उम्मीद है । वह कार्यकतार्ओं की भावनाओं के अनुरूप काम करेंगे । झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, श्यामवीर सिंह सैनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ अनिल शर्मा, प्रदीप त्यागी, राजीव त्यागी डॉ राकेश त्यागी, दीपक सालार, चौधरी अजीत सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अश्वनी कोशिक, सतवीर सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुबोध राकेश, चौधरी महावीर सिंह संजय, भरत कपूर नवीन गुलाटी रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *