रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने सोलानीपुरम से की भाजपा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत

रूड़की। शहर बीजेपी ने आज से महासम्पर्क अभियान की शुरुआत की। इस अभियान की शुरुआत शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने की।इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा है कि केंद्र की मोदी और राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए पार्टी के सभी नेता कार्यकर्ता चौबीसों घंटे जुटे हुए हैं। जनता केंद्र की मोदी और राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार की नीतियों से खुश है इसीलिए सभी वर्ग के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने घर घर भाजपा, हर घर भाजपा के नारे साथ अपने महासम्पर्क अभियान की शुरुआत कर दी है। आज से एक हफ्ते तक हर घर की दहलीज में भाजपा का नारा गूंजेगा। घर घर जाकर भाजपाई हर किसी की चौखट पर ये नारा लगाएंगे और वोट की अपील करेंगे। अपने अभियान के दौरान भाजपाई केंद्र, राज्य सरकार की उपलब्धियों की बुकलेट लोगों को दिए और वोट की अपील की। बूथ कमेटियों के जरिए भाजपा घर-घर बुकलेट देने का काम कर रही है। भाजपा का ये महाअभियान एक सप्ताह तक चलेगा। भाजपा ने घर-घर तक पहुंचने के लिए किट बनाई है। किट में मेरा घर भाजपा परिवार का स्टीकर लगा हुआ है। साथ ही बीजेपी का पटका, बैनर, भाजपा सरकार की उपलब्धियों की किताब किट में मौजूद है। भाजपा के शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि 10 नवंबर से जनपद के सभी 1675 बूथों पर घर-घर भाजपा, हर घर भाजपा, मेरा परिवार-भाजपा परिवार महा-जनसंपर्क अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान 20 नवंबर तक चलेगा। इसमें पार्टी के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी सभी बूथों पर जाएंगे। बूथ के कार्यकर्ताओं के निवास पर झंडे और स्टिकर लगाएंगे। सेल्फी भी पोस्ट करेंगे।कहा कि सरकार की पांच साल की उपलब्धियों की विकास पुस्तिका भी वितरित की जाएगी। 89808080 टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल कर पार्टी की सदस्यता भी दिलाई जाएगी।विधायक बत्रा ने कहा कि हरिद्वार जिले में तीन प्रबुद्धजन सम्मेलन होने हैं। 13 नवंबर को रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन होगा। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम उपस्थित रहेंगे। 14 नवंबर को रुड़की में प्रबुद्धजन सम्मेलन में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट बतौर मुख्य वक्ता होंगे। एक प्रबुद्ध सम्मेलन हरिद्वार महानगर में होगा। उसकी तिथि अभी जारी नहीं की गई है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा,राजकुमार गुप्ता,राजन गोयल व अन्य भाजपाई मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर रुड़की के भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा का कई जगह पर स्वागत भी किया गया।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *