भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया गया

रुड़की । भाजपा नेता नवींन कुमार जैन एडवोकेट के नेतृत्व में राष्ट्र सम्मान संघ व मानवाधिकार संगठन ब्यूरो पदाधिकारी व अधिवक्ताओ ने तहसील कैम्प कार्यलय पर प्रदेश भाजपा संगठन प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा रुड़की विधानसभा क्षेत्र के पूर्व पार्षद दल नेता जेपी शर्मा व नरेश शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा व शोभित गौतम वरिष्ठ नेता भाजपा को प्रदेश भाजपा कार्यकारणी सदस्य घोषित किए जाने पर फूल माला पहनाकर व राष्ट्र सम्मान संघ व मानवाधिकार संगठन ब्यूरो परिवार की ओर से प्रतीक चिन्ह भेंट कर व मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया। विचार व्यक्त करते हुए भाजपा नेता नवींन जैन ने कहा कि ब्राह्मण समाज के इन कर्मठ कार्यकर्तागणों को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने से आगामी विधानसभा मिशन 2022 को मजबूती मिलेगी स्वागत करने वाले वरिष्ठ नेता भाजपा सुबोध शर्मा,अनिल वर्मा,सुधीर चौधरी, आश्मोहमद, राजेश वर्मा,पूर्व उपाध्यक्ष सुनींल गोयल, वीरेन्द्र शर्मा,कृष्णदत धीमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्र सम्मान संघ,अनुज कुमार आत्र्य,अश्विन भारद्वाज ,नरेद्र जैन आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *