भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का हुआ जोरदार स्वागत, कहा आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी 60 से अधिक सीटों को जीतकर सरकार बनाएगी

हरिद्वार । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के जगजीतपुर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में पहली बार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पर पुष्प वर्षा कर उनको होली की भी शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर मदन कौशिक ने कहा कि होली का पर्व रंग और उमंगों का पर्व है इन रंगों का संदेश हमें सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहा है। अतः सभी कार्यकर्ताओं को होली मिलन के माध्यम से रंगों का यह पर्व मनाना चाहिए। साथ ही कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए शासन प्रशासन की गाइडलाइन का भी पालन किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी 60 से अधिक सीटों को जीतकर सरकार बनाएगी। सभी कार्यकर्ताओं को इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आम आदमी तक ले जाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी होगी। जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि कौशिक के नेतृत्व में कार्यकर्ता निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विकास तिवारी एवं आदेश सैनी ने किया। कार्यक्रम में विधायक सुरेश राठौर, देशराज कर्णवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, दर्जाधारी सुशील चौहान, विनोद आर्य, डॉ. कल्पना सैनी, राकेश राजपूत, शोभाराम प्रजापति, ओमप्रकाश जमदग्नि, अमरीश गर्ग, संदीप गोयल, देशपाल रोड, सतीश सैनी, अंकित आर्य, अनिल अरोड़ा, जिला मंत्री मनोज कुमार आदि शामिल रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *