मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट, कहा उत्तराखंड में चल रही भाजपा की लहर

बहादराबाद। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ज्वालापुर विधानसभा के गांव अत्मलपुर बोंगला पहुंचने पर फूल मालाओं और ढोल-नगाड़ों और पटाखे जलाकर स्वागत किया गया। यहां सैकड़ों बाइक सवार कार्यकताओं के साथ डोर टू डोर प्रचार कर भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठौर के पक्ष में वोट डालने की अपील की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की लहर दौड़ रही है। विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण भाजपा विजय प्राप्त करेगी। इस मौके पर उन्होंने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर वार करते हुए कहा कि वह केवल कॉमेडी शो कर रहे है। जनता उनकी बातों को हंसकर दिमाग से निकाल देती है। दोनों उत्तराखंड के विकास को ग्रहण लगा देंगे। इसलिए जनता इनसें सावधान होकर भाजपा के साथ खड़ी है। इस दौरान ज्वालापुर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठौर ने कहा कि उनको पूरा विश्वास है कि जनता पर उनको दोबारा विधानसभा में भेजेगी। इस दौरान गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय महामंत्री सूरज केरी, मध्य प्रदेश के विधायक गौतम केतवाल, पूर्व दर्जाधारी सुशील चौहान, रेशु चौहान, किशोर पाल, विनय चौहान, उत्तम सिंह, डॉ.धर्मन्द्र सिंह आदि मौजूद थे। इससे पहले हरिद्वार विधान सभा के दुर्गागढ़ में आयोजित जनसभा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड में चारधाम हैं, पांचवें धाम की स्थापना भी बीजेपी द्वारा की जाएगी। जिसका मुख्य द्वार जनरल बिपिन रावत के नाम से बनाया जाएगा। भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतिश्वरानंद के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने ऐसी योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ सीधा जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए स्वामी यतिश्वरानंद ने गन्ने के दाम बढ़ाए हैं, जिसका लाभ सीधा किसानों को मिल रहा है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के चारधाम केवल सोनिया व राहुल गांधी है। कांग्रेस सरकार में परिवारवाद सबसे अधिक पनप रहा है। जिसे जनता को खत्म करना होगा। इस दौरान अमित चौहान, मंडल अध्यक्ष विकास कुमार, विवेक चौहान, अमन त्यागी, अभिषेक, श्रवण कुमार, विधानसभा संयोजक सत्य कुमार, जितेंद्, धर्मेंद्र चौहान, परवेज अली, दिलीप राणा, रामपाल, सुनील, दीपक, सुशील, अमित चौहान,राजेश चौहान, राकेश चौहान, सुनील चौहान, नवीन चौहान आदि उपस्थित रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *