नागरिकता संशोधन कानून के बारे में घर-घर जाकर जानकारी दें कार्यकर्ता, लंढौरा में हुआ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान का स्वागत, बोले देशहित में है नागरिकता संशोधन कानून

रुड़की । ढंडेरा स्थित योगेश्वर पब्लिक स्कूल में लंढौरा मंडल की कार्यशाला एवं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र पुंडीर तथा संचालन बृज पाल सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ताओं को नागरिकता संशोधन कानून के विषय में घर-घर जाकर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करना चाहिए तथा राष्ट्र हित में बनाए गए कानून की उपयोगिता के बारे में जन जागरण अभियान चलाना चाहिए निवर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र पुंडीर ने बताया कि 26 सितंबर 1947 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने प्रार्थना सभा में कहा था कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू और सिख अगर भारत आना चाहते हैं और यदि वे वहां निवास नहीं करना चाहते तो उस स्थिति में उन्हें रोजगार देना और उनके जीवन को सामान्य बनाना भारत सरकार का कर्तव्य है वर्तमान में मोदी जी की सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम बनाकर गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज नायक ने कहा कि अपनी पूर्ववर्ती सरकार की विफलता को छुपाने के लिए कि कांग्रेस पार्टी देश के मुसलमानों में झूठा भ्रम फैलाकर अराजकता का माहौल पैदा करना चाहती है उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आम जनता को जागरूक करने के लिए शीघ्र ही विधानसभा में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेता भाग लेंगे मंडल अध्यक्ष विकास पाल ने कहा कि हमारे मुस्लिम भाइयों को भय और भ्रम से दूर रहने चाहिए हिंदुस्तान हम सभी का है एवं सभी को मोदी सरकार के फैसले का सम्मान कर मिलजुल कर रहना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ सैन्य अधिकारी रहे जे एन बुडाकोटी, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य असगर अली, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शोभित गुप्ता, गौरव कौशिक, महामंत्री सचिन गुर्जर,पार्षद विवेक चौधरी, प्रदीप पाल, संजय ठाकुर, सहकारी संघ के चेयरमेन मयंक चौधरी, सुबोध शर्मा, मांगे राम, रहिसुल हसन, बिट्टू पस बोला इशरत अली, विजय सिंह पवार जसवीर सिंह डॉ देवेंद्र पाल रवि कश्यप चौधरी ध्रुव सिंह अशोक जताना तेजपाल प्रधान धनंजय शुक्ला अफजाल अली चंदन सिंह विकास त्यागी सतीश धीमान अरविंद गौतम सुंदरम शर्मा शुभम सिंह मैनपाल सुमित अंकित गौद समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे !!

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *