भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के नींव हैं, कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है: सौरभ चौहान, युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया

हरिद्वार । भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया । रविवार को युवा नेता सौरभ चौहान के आवास स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह, प्रदेश सह संयोजक नितिन चौहान, प्रदेश सह संयोजक शिव चौधरी, नगर पालिका शिवालिक नगर से नामित सभासद विपिन चौहान का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा युवा नेता सौरभ चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन के नींव होते हैं। कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मेहनत के कारण ही केंद्र में पार्टी की बहुमत की सरकार है। बहुमत की सरकार होने के कारण सरकार के स्तर पर जनता के हित में कई महत्पूर्ण फैसले लिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास पर विश्वास करते हैं। युवा कार्यकर्ता की बदौलत ही कोई भी राजनीतिक पार्टी सत्ता के शीर्ष पर पहुंचकर देश सेवा करती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान के साथ भविष्य में भापजा ही एक ऐसी पार्टी है, जो सत्ता में आने पर गरीबों के बारे में सोचती है। इस मौके पर भाजपा युवा नेता गौरव चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता भीी मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *