भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रवासी प्रभारी को सौंपा दो सूत्रीय मांगपत्र, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील बंसल की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक

भगवानपुर । भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के कार्यकर्ताओं की ग्राम हाल्लूमजरा में एक बैठक मंडल अध्यक्ष सुनील बंसल की अध्यक्षता में की गई। जिसमें समीक्षक के रूप में पहुंचे प्रवासी प्रभारी प्रमोद कौशिक के समक्ष सभी कार्यकर्ताओं द्वारा 2 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने नगर मंडल की पूर्व स्थिति की बहाली और पूराने कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की मांग की गई। प्रवासी प्रभारी द्वारा कार्यकर्ताओं की मांग को प्रमुखता से प्रदेश नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत कर नगर मंडल भगवानपुर की पूर्व स्थिति को बहाल कराने का आश्वासन दिया गया। बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा एक स्वर में मांगों को अनदेखा किए जाने पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वतन्त्र निर्णय लेने का संकल्प लिया गया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल भगवानपुर के समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ती ने विधानसभा टिकट देने की मांग को लेकर अपना बायोडाटा भी सौंपा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *