पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन को पौध लगाने का पर्व है हरेला, भाजपा सुभाष नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

रुड़की । हरेला पर्व पर भाजपा सुभाष नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सफीपुर में पौधारोपण किया। मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोसवाल ने कहा कि धरती को हराभरा बनाने का लक्ष्य है और आगे भी पौधारोपण कार्यक्रम जारी रहेगा। पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन को पौध लगाने का पर्व हरेला है। जिसकी महत्ता को सभी को समझना होगा। इस मौके पर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष आशा धस्माना, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा चौहान, कमला रावत, कमला कैंथोला, कविता बृजेश शर्मा, पूनम पुष्पा, बूढ़ा कोठी दयावंती, रामकिशोर धस्माना, बिजेंद्र, मांगेराम प्रजापति आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *