उत्तराखंड में 2022 में भी लहराएगा भाजपा का परचम, भव्य होगी जीत: रोहन सहगल, भाजयुमो द्वारा नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्य का जोरदार स्वागत किया गया

रुड़की । भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्य रोहन सहगल का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रुड़की मैं भव्य स्वागत किया गया। रोहन सहगल ने कहा की सभी युवा एक जुट होकर भाजपा के लिये बूथ स्तर पर कार्य करे जिससे प्रदेश मैं पुनः भाजपा सरकार बन सके। प्रदेश में सरकारों का बदलाव होने से विकास रुक जाते हैं इसलिए प्रदेश के विकास कार्य लगातार गति में रहे उंसके लिए 2022 में फिर से भाजपा की सरकार लानी होगी।उन्होंने राष्ट्रीय व प्रदेश नेत्रत्व का महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दिये जाने के लिये आभार प्रकट किया। युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सागर गोयल ने कहा आज विपक्ष भाजपा की नीतियों से बौखलाया हुआ है और दुष्प्रचार कर भाजपा को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है उन्होंने कहा कि युवा सोच के साथ संगठन और सरकार आगे बढ़ रही है 2022 में एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार पहले से अधिक बहुमत के साथ बनेगी। कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक पांडेय ने कहा कि युवा भाजपा संगठन की रीढ़ है प्रदेश की कमान भी अब युवा हाथों में है और संगठन को इस ऊंचाइयों तक पहुंचाने में युवाओं का अहम योगदान है। इस अवसर पर रुड़की मण्डल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा,पूर्व राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, गौरव त्यागी, मोहित राष्ट्रवादी,नवनीत विनोद गौतम गौरव शर्मा,गोविंद बालियान,तरुण शर्मा राजकमल पुंडीर गोविंद पाल आशीष पाल जस्सी रोड कमल सैनी सुबोध त्यागी संदीप चौधरी सुशील चौधरी आदि उपस्थित थे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *