भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण, राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति ने कहा पौधारोपण करने के बाद उसकी देखभाल भी जरूरी

रुड़की । भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गौरव कौशिक के नेतृत्व में नेतृत्व में कार्यकतार्ओं ने रुड़की के केशव पार्क में पौधारोपण किया। इस दौरान राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति ने कहा कि तेजी से बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग और वर्तमान मशीनी युग में फैल रहे प्रदूषण की रोकथाम के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ ही उनकी बेहतर ढंग में देखभाल करना और हरे भरे पेड़ों के संरक्षण में सहयोग करना हर किसी की नैतिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर जिला महामंत्री आदेश सैनी, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंधु, पूर्व प्रदेश कार्यकािणी सदस्य सतीश कौशिक, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र काला, विकास पाल मंडल अध्यक्ष लंडोरा, कमल सैनी जिला मंत्री भाजयुमो, रजत गौतम मंडल अध्यक्ष लंडोरा भाजयुमो, मोहित राष्ट्रवादी मंडल उपाध्यक्ष , हर्षित गुप्ता पूर्व जिला मंत्री भाजयुमो , गौरव शर्मा जिला मीडिया सह प्रभारी , शेखर यादव आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *