सलमान- सोनाक्षी की शादी से मालविका की न्यूड फोटो तक, जब बॉलीवुड सेलेब्स हुए FAKE फोटोज का शिकार

मुंबई । सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए इस बारे में पुख्ता तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है। एक ओर जहां सोशल मीडिया पर खबरें फैलती हैं तो फेक फोटोज- वीडियोज भी खूब वायरल होते हैं। इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं कुछ ऐसे फेक फोटोज जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए।

salman khan sonakshi sinha wedding

सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा: हाल ही में सोशल मीडिया पर सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की एक फोटो तेजी से वायरल हुई। तस्वीर के साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स ऐसा दावा कर रहे थे कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। हालांकि ये तस्वीर एडिटिड थी और खबर भी पूरी तरह से फेक थी।

आमिर- फातिमा: आमिर खान के दूसरे तलाक के बाद उनका नाम अभिनेत्री फातिमा सना शेख के साथ जुड़ने लगा। वहीं कुछ दिनों पहले दोनों की एक तस्वीर भी वायरल हुई, जिसमें फातिमा की मांग में सिंदूर दिख रहा था और दोनों को शादीशुदा बताया गया था। हालांकि ये फेक तस्वीर थी, जहां किरण को एडिट किया गया था।

शाहरुख खान: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों फिल्म पठान को लेकर चर्चा में हैं। शाहरुख की भी कुछ दिनों पहले एक तस्वीर वायरल हुई थी, जो उनका पठान लुक बताया जा रहा था। हालांकि ये भी फेक तस्वीर थी, जिसे किसी फैन ने एडिट किया था।

दीपिका पादुकोण: कुछ साल पहले दीपिका पादुकोण की एक फेक बिकिनी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। तस्वीर में एक विक्टोरिया सीक्रेट मॉडल के चेहरे को एडिट कर दीपिका बना दिया गया था। दीपिका के इस फेक फोटो को कुछ ने ट्रोल किया था तो कुछ ने वाहवाही।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *