उत्तराखंड भाजपा कार्यालय में शुरू हुआ जश्न, कार्यकर्ताओं ने उड़ाया गुलाल, जमकर खेली होली

देहरादून । उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा कार्यालय में जश्न शुरु हो गया है। प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ होली खेल रहे हैं। भाजपा कार्यलय में जश्न को लेकर बैठकें भी शुरू हो गई है। उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा के गठन के लिए हुए चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद भाजपा आगे चल रही है। बृहस्पतिवार को सामने आए नतीजों के बाद भाजपा और कांग्रेस की हार या जीत का परिणाम जानने की उत्सुकता के साथ ही प्रदेश के लोगों की निगाहें उन सीटों पर भी लगी हैं, जो दिग्गजों की वजह से हॉट मानी जा रही है। भाजपा भले ही जीत की ओर हो, लेकिन पुष्कर सिंह धामी की जीत तय नहीं है। खटीमा विधानसभा क्षेत्र के पांचवें राउंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी को 2908 और कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को 4702 वोट मिले हैं। अभी तक 19979 भाजपा और 24060 वोट कांग्रेस को मिले हैं। धामी 5081 वोट से पीछे चल रहे हैं। हालांकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जीत को लेकर जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *