किसानों पर अत्याचार कर रही केंद्र सरकार, सरकार कार्पोरेट घरानों के हाथों बिक चुकी देश के किसानों को भी कार्पोरेट घरानों के हाथों जबरन बेंच देना चाहती है, बोलीं कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी

रुड़की । कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष एवं रुड़की विधानसभा से प्रबल दावेदार रश्मि चौधरी ने कहा कि किसान मर रहे हैं और केन्द्र सरकार किसानों से सम्मानजनक वार्ता करने के बजाय आंदोलन कारी किसानों पर तरह तरह का आरोप मढ़ रही है। सरकार कार्पोरेट घरानों के हाथों बिक चुकी है और देश के किसानों को भी कार्पोरेट घरानों के हाथों जबरन बेंच देना चाहती है। एमएसपी की मांग एवं किसानों को कानूनी सुरक्षा की मांग शत प्रतिशत जायज है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी किसान आंदोलन के समर्थन में आ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसानोें के हित में कार्य किए गए। मोदी सरकार किसानों को सड़क पर लाना चाहती है। कार्पोरेट को फायदा पहुंचाने के लिए इस काले कानून को लाया गया। आज देशभर के किसान सड़कों पर अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन मोदी सरकार को शर्म नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता अन्नदाताओं के हित के लड़ाई लड़ेगा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *