वसंत और समाज में सौहार्द का उत्सव होता है रंगों का त्योहार होली, समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने देश व प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी, कहा यह पर्व सभी के जीवन को खुशियों के रंग से सराबोर कर दे

हरिद्वार । समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने देश व प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि होली का यह त्यौहार आपके जीवन को खुशीयो के रंग से सराबोर कर दे, मेरी ईश्वर से यही कामना है। होली’ रंगों के इस पवन पर्व के आते ही मानो चेहरे पर एक अद्बुध सी मुस्कान दिखती है| होली को ना जाने लोगो ने कितने रूप दिए, बचपन की होली हो या बुढ़ापे की उल्लास हमेसा एक सी ही होती है| आप सब ने वह मशहुर गाना तो सुना ही होगा ‘होली के दिन दिल खिल जाते है रंगों में रंग मिल जाते है|’ होली पर्व की महत्ता को उजागर करने वाले इस गाने की सादगी और सच्चाई को लोगो ने काफी हद तक अपनाया है| होली पर्व जितना अपने रंगों के लिए मशहुर है उतना ही अपनी मस्ती और ठिठोरीयों के लिए भी जाना जाता है| होली का उत्सव हर साल पूर्णं चन्द्रमा के दिन मार्च (फागुन) के महीने में मनाया जाता है। भारत के भिन्न-भिन्न जगहों पर होली अनोखे अंदाज में मनाया जाता है| वृन्दावन की लठमार होली से लेकर मथुरा की फूलोँ से सजी होली पुरे विश्व में प्रशिद्ध है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *