चौहान ही बनेगा जिला अध्यक्ष, पार्टी हाईकमान ने किया नाम तय, शाम तक घोषणा होने की पूरी संभावना

हरिद्वार । भाजपा जिलाध्यक्ष चौहान ही बनेगा। पार्टी हाईकमान ने रात जिलाध्यक्ष का नाम तय कर लिया है और घोषणा आज शाम तक हो जाने की संभावना है। बता दें कि भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए करीब डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं नेताओं ने दावेदारी की थी जिसमें से मुख्य रूप से ठाकुर सुशील चौहान डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान योगेश चौहान जय भगवान सैनी देवी सिंह राणा आदि शामिल थे। इन सभी नामों पर पार्टी हाईकमान ने विचार किया। हालांकि कल तक इस संबंध में सहमति नहीं बन पाई थी ।लेकिन देर रात जाकर पार्टी हाईकमान ने इस बाबत फैसला ले लिया। जिलाध्यक्ष का नाम तय कर दिया और अन्य सक्रिय दावेदारों को इस संबंध में मौखिक रूप से जानकारी दे दी गई । जानकारी मिली है कि आज शाम को भाजपा जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। वैसे अभी भी एक दो दावेदार ऐसे हैं जो कि प्रयास जारी रखे हुए हैं। उनके पक्ष में कुछ बड़े नेता भी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन रात में जो निर्णय लिया गया है उसमें अब बहुत अधिक बदलाव की गुंजाइश नहीं है। यह तय है कि भाजपा जिलाध्यक्ष चौहान ही बनेगा। जिसके चलते जय भगवान सैनी नहीं एक तरह से अपनी दावेदारी वापस ले ली है। अन्य दावेदारों ने भी भागदौड़ कम कर दी है। कौन चौहान नेता जिलाध्यक्ष बनेगा। इसको लेकर अटकलों का दौर जारी है। यह पहले से ही साफ है कि डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक दोबारा से जिला ध्यक्ष बनाए जाने की कोशिश में है। जबकि ठाकुर सुशील चौहान को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का समर्थन प्राप्त है। वही योगेश चौहान को संगठन का पूरा सहयोग मिल रहा है। अब देखना यह है कि इन तीनों चौहान दावेदारों में से किसके पक्ष में समीकरण बने हैं।। वैसे तीनों चौहान नेता ही अभी तक जिलाध्यक्ष बनने के प्रति पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहे हैं। भाजपा ने अन्य जिलों के जिलाध्यक्षों के नाम भी रात ही तय कर दिए हैं। जानकारी मिली है कि भाजपा ने किसी जिले में भी भाजपा जिलाध्यक्ष को रिपीट नहीं किया है। यहां यह बात पूरी तरह साफ हो गई है कि यदि योगेश चौहान जिलाध्यक्ष बनते हैं तो ठाकुर सुशील चौहान को दायित्व मिलना तय है और यदि ठाकुर सुशील चौहान जिलाध्यक्ष बनते हैं तो योगेश चौहान को भी किसी पद पर समायोजित किया जाएगा। फिलहाल तीनों चौहान नेता भाजपा हाईकमान के बराबर संपर्क में है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *