पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, कहा महान चिंतक व कुशल पथ प्रदर्शक थे

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने आवास में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने देहरादून स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व चिंतक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मौजूद हैं।मुख्यमंत्री ने पंडित दीन दयाल का भावपूर्ण स्मरण किया। उन्होंने कहा कि पंडित जी महान चिंतक व कुशल पथ प्रदर्शक थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय ने देश को एकात्म मानववाद मंत्र और समाज सेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। उनका संपूर्ण जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *