मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल करेंगे उन्नति पोर्टल का शुभारम्भ, 75 जन-सेवाओं से युक्त अपणि सरकार पोर्टल तथा राज्य सरकार की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की मॉनीटरिंग ऑनलाइन करेगा पोर्टल

हरिद्वार । जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 16 नवम्बर को प्रातः 11.00 बजे 75 जन-सेवाओं से युक्त अपणि सरकार पोर्टल तथा राज्य सरकार की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की ऑनलाइन मॉनीटरिंग के लिए उन्नति पोर्टल का शुभारम्भ एक साथ देहरादून से करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि अपणि सरकार परियोजना आम जनमानस से जुड़ी हुई है। इससे पूर्व से संचालित ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं को सम्मिलित करते हुये अन्य जनोपयोगी सेवायें भी उपलब्ध कराई जायेंगी। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद स्तर से कार्यक्रम प्रातः 10.55 बजे तक पूर्ण कर प्रातः 11.00 बजे देहरादून में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के सीधे प्रसारण से जोड़ा जायेगा। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जनपद हरिद्वार में इस कार्यक्रम को समयबद्ध रूप से सम्पादित किये जाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वीर सिंह बुदियाल को सदस्य सचिव नामित किया गया है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *