श्रमिक नेता राजवीर चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस परिवर्तन यात्रा का जोरदार स्वागत

रानीपुर। श्रमिक नेता राजवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस परिवर्तन यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यहां पर परिवर्तन यात्रा का स्वागत करने के लिए रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव व कॉलोनियों से लोग पहुंचे। परिवर्तन यात्रा के स्वागत में भीड़ जुटाने पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व पार्टी के नेताओं ने श्रमिक नेता राजवीर सिंह चौहान की पीठ थपथपाई है। भीड़ देखकर उत्साहित कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि यह परिवर्तन के स्पष्ट संकेत है। अब भाजपा का जाना और कांग्रेस का आना तय है। उन्होंने कहा है कि राजवीर सिंह चौहान जुझारू और संघर्षशील है और उन्होंने यहां पर कांग्रेस को धरातलीय मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण उत्तराखंड में बेरोजगारी और महंगाई बड़ी है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। अब उत्तराखंड की जनता भाजपा की सरकार को 1 दिन भी देखना नहीं चाहती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है अब पूरे प्रदेश की जनता कांग्रेस पर उम्मीद लगाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान, मजदूर,बेरोजगार सब दुखी है। प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है । जनाधार खो चुकी भाजपा विवादित मुद्दों को हवा दे रही है। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा ने साढ़े 4 साल के भीतर ही तीन मुख्यमंत्री बदल दिए । लेकिन प्रदेश के विकास के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई आज विकास पूरी तरह चौपट हो गया है और जनता त्राहि-त्राहि कर रही हैं। डीजल और पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं रसोई गैस के मूल्य में वृद्धि होने से सब परेशान है। श्रमिक नेता राजवीर सिंह चौहान ने परिवर्तन यात्रा का स्वागत करने पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा है कि पूरे क्षेत्र की जनता परिवर्तन चाहती है इसीलिए इतनी अधिक गर्मी में भी लोग परिवर्तन यात्रा के स्वागत के लिए डटे रहे। बढ़ती महंगाई, सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण, बेरोजगारी, किसान विरोधी कृषि बिल और भेल में संविदा श्रमिकों के साथ हो रहे अन्याय, सिडकुल में स्थानीय लोगों को 70 फीसद रोजगार आदि मुद्दों को लेकर कांग्रेस की दूसरे चरण की परिवर्तन यात्रा शनिवार सुबह दस बजे हरकी पैड़ी से शुरू हुई। आर्य नगर चौक, ज्वालापुर वाल्मीकि बस्ती, टिहरी विस्थापित कालोनी, भेल सेक्टर तीन, पायल सिनेमा, शिवालिक नगर होते बहादराबाद पहुंची।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *