मोर्चा जिलाध्यक्ष पद की रेस में कई युवा, फिट कर रहे हैं गोट, भाजपा हाईकमान ने शुरू किया विचार

हरिद्वार । भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पद की रेस में कई युवा है। जो कि अपने लिए गोट फिट कर रहे हैं। हाईकमान के समक्ष वह जातीय संतुलन का भी हवाला दे रहे हैं। पार्टी स्तर पर भी भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के नाम पर विचार शुरू हो गया है। वैसे तो डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद से ही युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के लिए भागदौड़ शुरू हो गई थी। लेकिन अब 2 दिन से कड़क ठंड के बाद भी इस पद को लेकर भाजपा की आंतरिक सियासत गरमाई हुई है। यदि पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की लंबी लाइन है। लेकिन पांच छ्ह युवा ऐसे हैं। जो कि इस पद के लिए कहीं कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते। इसमें मुख्य रूप से अजय प्रताप सैनी,सचिन गुर्जर,किशन बजाज, शक्ति त्यागी, नितिन चौहान, गौरव कौशिक शामिल है। जिसमें अजय प्रताप सैनी की दावेदारी कई दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि पार्टी हाईकमान भाजपा जिला संगठन में महामंत्री पद देने के साथ ही युवा मोर्चा और भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पद में से एक पद सैनी समाज को देना चाहता है। इसमें भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पद के लिए सैनी समाज में से कोई प्रमुख दावेदार नहीं है। इसीलिए युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद सैनी समाज को जा सकता है। हालांकि युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पद पर तब तक नितिन चौहान की बहुत बड़ी दावेदारी थी। जब तक कि डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान जिलाध्यक्ष पद पर रिपीट नहीं हुए थे। लेकिन अब वह जिलाध्यक्ष पद पर रिपीट हो गए हैं तो नितिन चौहान की युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी से स्वत: ही समाप्त गई है। रही बात सचिन गुर्जर कि उनके नाम पर विचार संभव है। लेकिन सीमापार के गांव के मूल निवासी होने के कारण उनकी दावेदारी पर भाजपा के तमाम नेताओं को ऐतराज है। पार्टी के नेता स्थानीय युवाओं को ही भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने के पक्ष में है। जिसमें किशन बजाज और गौरव कौशिक की दावेदारी भी काफी दमदार मानी जा रही है। यदि भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद ब्राह्मण समाज को जाता है तो निश्चित रूप से गौरव कौशिक की लाटरी खुलेगी। अब देखना यह है कि पार्टी भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद सैनी समाज को देती है या फिर ब्राह्मण समाज को। यह दोनों ही समाज भाजपा के परंपरागत वोट बैंक के रूप में माने जाते हैं। पार्टी स्तर पर एक समीकरण भी उभर कर सामने आ रहे हैं कि भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद ग्रामीण पृष्ठभूमि के युवाओं को दिया जाए या फिर शहरी को। पिछले दो बार युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शहरी पृष्ठभूमि के बनाए गए। हो सकता है ऐसे में पार्टी इस बार ग्रामीण पृष्ठभूमि के युवा को भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दें। इन सियासी समीकरणों पर एक दो और युवा भी भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद के लिए सामने आ सकते हैं। जैसे कि अर्जुन मुखिया आदि। बहरहाल, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद के लिए सरगर्मियां बढ़ी हुई है । हालांकि भाजपा जिला कार्यकारिणी में महामंत्री व अन्य पदों के लिए भी काफी प्रयास हो रहे हैं भाजपा किसान मोर्चा के लिए ग्रामीण पृष्ठभूमि के कई भाजपा कार्यकर्ता लाइन में है। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान आज फिर स्पष्ट कर चुके हैं कि प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार से दिशा-निर्देश प्राप्त होने के बाद जिला कार्यकारिणी व सभी मोर्चा का गठन होगा।इस संबंध में पहले पार्टी के सभी विधायकों पूर्व पदाधिकारियों से भी जरूरी विचार-विमर्श होगा। संगठन में जातीय संतुलन बनाने के हर संभव प्रयास होंगे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *