मजदूरों के हितों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, कहा समूचे देश में बंद के कारण मजदूर हताश है, सरकार नहीं उठा रही है कोई कदम

हरिद्वार । कांग्रेस कमेटी ज्वालापुर के कार्यकर्ताओं ने मौहल्ला चाकलान में मजदूरों के हितों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर विरोध जताया। नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि पूरे देश में बंद के कारण मजदूर हताशा व निराशा का सामना कर रहे हैं। अपने घरों की ओर कई किलोमीटर पैदल चलकर रवाना हो रहे मजदूरों को कोई सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। कितने ही मजदूरों की मौंतें हो चुकी हैं। दुघर्टनाओं मजदूरों के कई परिवार दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। लेकिन सरकार प्रवासियों की सुध नहीं ले रही है। अपने घरों की ओर लौट रहे मजदूर भूखे प्यासे हैं। मजदूरों की रक्षा सुरक्षा करने में केंद्र सरकार की नीतियां पूरी तरह से फेल हो रही हैं। मात्र भाजपा मजदूरों को लेकर राजनीति कर रही है। यशवंत सैनी ने कहा कि एक एक कार्यकर्ता मजदूरों की सेवाओं में अपना योगदान दे रहा है। प्रवासियों को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्रमिक नेता राजवीर सिंह चैहान व विकास सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा मजदूरों के लिए सही इंतजाम ना करना केंद्र सरकार की नीतियों को दर्शाता है। मात्र बयानबाजी कर झूठी लोकप्रियता लेने का काम भाजपा कर रही है। मजदूर सड़कों पर मर रहे हैं। मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए भी सरकार द्वारा कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। भूखे प्यासे मजदूर कई किलोमीटर तक पैदल चल रहे हैं।कोरोना के इस संकट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ओछी राजनीति करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों पर राजनीति बंद की जाए। जो मजदूर अपने घरों को जाना चाहते हैं उन्हें सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। प्रदेश सचिव पूनम भगत ने कहा कि सड़कों पर महिलाओं बच्चों की चीख पुकार सरकार को सुनाई नहीं दे रही है। गर्भवती महिलाएं पैदल चलने का मजबूर हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारे देने वाली सरकार नारियों को ही सम्मान नहीं दे रही मजदूर सड़कों पर मर रहे हैं। लेकिन सरकार मात्र राजनीति करने में जुटी हुई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रवासियों व मजदूरों की सुध लेनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि श्रमिकों की भरपूर मदद करें। रोष प्रकट करने वालों में सुबोध बंसल, उषा शर्मा, बलजीत चैधरी, विजय सिंह सैनी, वेदपाल तेजियान, आरबीएल वर्मा, प्रमोद धीमान, सक्षम कौशिक, रविकांत सैनी, विनोद कश्यप, तेजपाल सिंह, विपिन कश्यप, सुनील गुप्ता आदि शामिल रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *