कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला, कहा भाजपा सरकार में किया जा रहा है दलित समाज के लोगों का उत्पीड़न

हरिद्वार । कांग्रेस एससी विभाग के कार्यकर्ताओं ने टिबड़ी फाटक के समीप प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फंूका। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा सरकार में दलित समाज के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि नगर निगम बोर्ड बैठक के दौरान भाजपा पार्षदों ने दलित समाज से आने वाले सहायक नगर आयुक्त विनोद कुमार आर्य के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। अधिकारी को न्याय देने के बजाए भाजपा सरकार ने उनका तबादला कर दिया। सरकार की इस नीति को सहन नहीं किया जाएगा। यदि एसएनए का तबादला वापस नहीं लिया गया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। विशाल राठौर व मनोज जाटव ने कहा कि नगर निगम को राजनीति का अखाड़ा बना दिया गया है। शहरी विकास मंत्री अधिकारियों पर दबाव बनाते हैं। अधिकारियों को काम नहीं करने दिया जा रहा है। भाजपा पार्षद भी इसमें पीछे नहीं है। बोर्ड बैठक के दौरान भाजपा पार्षदों द्वारा मर्यादाओं को ताक पर रखकर एसएनए के साथ बदसलूकी की गयी। जिसे बर्दाश्त नहीं कियाा जाएगा। एसएसन का स्थानांतरण रोका जाए और उनके साथ अभद्रता करने वाले पार्षदों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। मेयर प्रतिनिधि संगम शर्मा ने कहा कि प्रत्येक मामले में शहरी विकास मंत्री दोहरी मानसिकता का परिचय देते चले आ रहे हैं। मंत्री मदन कौशिक नगर निगम के विकास कार्यो में लगातार अटकले लगा रहे हैं। अधिकारी के साथ अभद्रता कर भाजपा पार्षदों ने औछी मानसिकता का परिचय दिया है। प्रदर्शन करने वालों में नारायण कुमार, अतर सिंह राठौर, मंजीत नोटियाल, दीपक कटारिया, सुरजपाल सिंह, जगदीप असवाल, रजत कुमार, अजय मुखिया, संगम शर्मा, अमित राजपुत, पुनित कुमार, हरजीत सिंह, महेन्द्र सिंह, अजयदास, मोनिक धवन, विशाल काटी, आशाराम, अंतरिक्ष, सिबू, गबरू, सोनी, विष्णु, तेजपाल, राहुल कुमार, सतपाल, अमित आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *