अहिंसा और सत्य के पुजारी थे महात्मा गांधी: ममता राकेश, भगवानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई महात्मा गांधी की जयंती

भगवानपुर । महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर भगवानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक कार्यालय पर गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कहा कि जन-मानस को अहिंसा का रास्ता दिखाने वाले गांधी जी एक अच्छे लेखक भी थे। कई दशकों तक महात्मा गांधी हरिजन नामक समाचार पत्र का गुजराती, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में संपादन करते रहे। अपनी आत्मकथा माई एक्सपेरिमेंट्स विद ट्रुथ के अलावा महात्मा गांधी ने कई किताबें लिखी हैं। गांधी जी के समूचे साहित्यिक कार्य को भारतीय सरकार द्वारा द कलेक्टेड वर्क्स ऑफ महात्मा गांधी के अंतर्गत प्रकाशित किया गया है। प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर को उनके जन्म दिवस को गांधी जयंती और अहिंसा दिवस के रूप में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दौरान सुशील पेगोवाल, संजय कुमार, अमित कुमार, दिपचन्द, राकेश, संजीव कुमार, बिजेंद्र सिंह, विपिन सिंह आदि लोग मौजूद रहे हैं।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *