महंगाई पर काबू करने में नाकाम साबित हो रही प्रदेश सरकार, भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार ने लोगों को किया गुमराह: रवि बहादुर, महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर किया प्रदर्शन

हरिद्वार । बढ़ती मंहगाई के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष रवि बहादुर के नेतृत्व में जगजीतपुर स्थित बीजेपी जिला कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई और रोके जाने पर कार्यकर्ता गेट पर ही धरना देकर बैठ गए। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि दिनोंदिन महंगाई बढ़ती जा रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार महंगाई पर काबू करने में नाकाम साबित हो रही हैं। भ्रष्टाचार में लिप्त रही प्रदेश सरकार लोगों को गुमराहा कर रही है। सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष किरणपाल वाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान पेट्रोल डीजल के दामों में मामूली बढ़ोतरी होने पर भी भाजपा के बड़े नेता सड़कों पर प्रदर्शन करने लगते थे। आज पेट्रोल, डीजल के साथ रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। लेकिन पीएम मोदी व भाजपा के दूसरे बड़े नेता इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अनिल भास्कर ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आजिज जनता सब देख रही है और इसका जवाब आने वाले चुनाव में देगी। प्रदेश कांग्रेस सचिव राजबीर चैहान ने कहा कि बीजेपी की सरकारों ने पूरे देश और प्रदेश के सिस्टम को बर्बाद कर दिया है। जिस प्रकार सरकारी तंत्र को बर्बाद किया जा रहा है उससे आने वाले समय में बेरोजगारी और बढ़ेगी। वरिष्ठ नेता मकबुल कुरैशी व प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस कार्तिक कुमार ने कहा कि इस सरकार ने कि समाज और देश की एकता को बहुत नुकसान पहुंचाया है जिसकी भरपाई के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ेगा।पार्षद उदयबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी। युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष नितिन तेश्वर व जिला प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा और राजीव चैधरी ने कहा कि भाजपा के शासन में समाज का प्रत्येक वर्ग परेशान है। परेशान जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। किसान कांग्रेस नेता सुन्दर मनवाल व युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि समय आ गया कि इस अब सत्ता उखाड़ने से ही समस्याओ का समाधान संभव है। इसके लिए आमजन को भी संघर्ष से जोड़ा जायेगा। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष विमला पांडे व नरेश सेमवाल ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण महिलाओ को घर चलाना मुश्किल हो रहा है और प्रत्येक परिवार आज समस्याओ में जीवन यापन कर रहा है। संचालन युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने किया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष संजय शर्मा, विभाष मिश्रा, सुनील कुमार सिंह, मेहरूफ सलमानी, राजेंद्र भवर, विकास चंद्र, जगदीप असवाल, मोहित चैधरी, शाहबुद्दीन, विनोद चंचल, संजीव चंचल,आबाद, तनवीर कुरेशी, दिलशाद, मुस्तफा, विष्णु पाण्डेय, नितिन सौदाई, विनीश डबराल, विकास चंद्र, रवि बाबू शर्मा, शानू गिरी, शुभम जोशी, ओम मलिक, शुभम, सागर बेनीवाल, धूम सिंह सैनी, नीतू चैधरी, अनुज गुर्जर, राजीव चैधरी, चंद्रपाल चैहान, सुनील कुमार, कैश खुराना, कार्तिक कुमार, करण सिंह राणा, सौरभ वालिया, सुमित त्यागी, संगम शर्मा, आकाश भाटी, नीतू बिष्ट, सुमित भाटिया, वसीम सलमानी, अमनप्रीत सिंह, राहुल चैधरी, नरेश सेमवाल, सैयद, सुहेल कुरैशी, तस्लीम कुरैशी, फईम अफजाल, नीटू चैधरी, अनुज गुज्जर, सोनू चैधरी, संदीप कुमार, जॉनी राजोर, शुभम जोशी, ईनाम, देवेश बर्मन, नरेश सेमवाल, आशीष, जॉनी, यशपाल प्रधान, विराट बर्मन, लक्की महाजन, कार्तिक शर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *