कांग्रेसियों ने विधायक सुरेश राठौर का फूंका पुतला, प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए भाजपा सरकार उन्हें बचाने में लगी

हरिद्वार । भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चैक पर प्रदर्शन कर विधायक का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में कई भाजपा विधायकों पर महिला उत्पीड़न के मामले दर्ज हो चुके हैं। विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए भाजपा सरकार उन्हें बचाने में लगी है।ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक पर उन्ही की पार्टी की महिला पदाधिकारी ने रेप का आरोपल लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया है। विधायक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में महिलाओं के प्रति अपराध निरंतर बढ़ रहे हैं। भाजपा की महिला पदाधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं। विधायक सुरेश राठौर को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। यदि सरकार ने मामले को दबाने का प्रयास किया तो पूरे प्रदेश मे आंदोलन किया जाएगा।प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी व महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। महिला उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। विधायक सुरेश राठौर पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला को इंसाफ मिलना चाहिए। यदि मामले को दबाने का प्रयास किया गया और पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी व मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। अपनी ही पार्टी की महिला कार्यकर्ता का उत्पीड़न करने वाले विधायक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। ग्रामीण जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, पूर्व राज्यमंत्री नईम कुरैशी, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, जटाशंकर श्रीवास्तव व महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंजू द्विवेदी ने कहा कि भाजपा राज में महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। आने वाले चुनाव में महिलाएं अपने वोट से इसका जवाब देंगी।प्रदर्शन व पुतला दहन में पार्षद इसरार अहमद, चैधरी बलजीत सिंह, पार्षद प्रतिनिधि शाहबुद्दीन, जटाशंकर श्रीवास्तव, प्रदीप अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह, शुभम अग्रवाल, गुलबीर सिंह, अरविंद चंचल, महेश राणा, राजवीर सिंह चौहान, विकास सिंह, रोशन लाल, अमरदीप रोशन, प्रदीप आहूजा, नीलम शर्मा, भावना, अंजलि, सुषमा सहगल, सतीश कुमार, कैलाश प्रधान, आशीष शर्मा, हाजी रफी खान, इरशाद खान, शिव कुमार जोशी, आकाश बिरला, आशीष भारद्वाज, त्रिपाल शर्मा, वीरेंद्र भारद्वाज, हरद्वारी लाल, नावेज अंसारी, सुनील सिंह, प्रताप सिंह, वेदपाल तेजियान, अमित चंचल, राजेश चैहान, तीरथ पाल रवि, शाहनवाज कुरेशी, जितेंद्र चैधरी, डा.मेहरबान अली, राजेंद्र श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, सुरेंद्र सैनी, अनीस कुरैशी, साजिद अली, कमलजीत रोहिल्ला, मनीराम बागड़ी, सत्येंद्र बिष्ट, मनोज जाटव, जगदीप असवाल, डा.धूमसिंह सैनी, रणवीर शर्मा, कुशल पाल, राव फरमान, हरिशंकर प्रसाद, कुबेरनाथ वर्मा, सतेंद्र प्रधान, राजेश चैहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *