बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा आने वाले चुनाव में महंगाई का जवाब देंगी जनता

रुड़की । बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने कहा कि पेट्रोल-डीजल, खाद्य तेल से लेकर सभी वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं। सरकार को आम लोगों की मुश्किलों से कोई वास्ता नहीं है। चंद्रशेखर चौक पर आयोजित सांकेतिक धरना प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा की देश में पेट्रोल डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। खाद्य तेल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के कारण आमजन को रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा कि एक और जहां लोग कोरोना काल मे लोग अपनी रोजी-रोटी गंवा चुके हैं। वहीं, बढ़ती महंगाई ने उन्हें दोहरी मार दी है। लेकिन सरकार उनके बारे में किसी तरह से सोचने को तैयार नहीं है। पूर्व राज्य मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि आमजन महंगाई से बेहद परेशान है। आने वाले चुनाव में वह सरकार को इसका जवाब देगा। दावा किया कि 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी। उसके बाद आमचुनाव में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस दौरान कुलदीप सूर्य वंशी, सचिन चौधरी, उम्मेद गाजी, वेदपाल सैनी, भूषण त्यागी, सुशील कश्यप, नरेश कश्यप, श्रवण गोस्वामी, संजय गुडू, गोपाल नारसन, राशिद कुरैशी, कादिर कुरैशी, राहुल सैनी, अब्दुल, अफजल, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *