सिडकुल की कंपनी कर्मचारियों पर तानाशाही रवैया अपना रही: राजबीर सिंह चौहान, कर्मचारियों के समर्थन में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार । सिडकुल की एक कंपनी से निष्कासित सैकड़ों कर्मचारियों के समर्थन और महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोशनाबाद में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया है। वक्ताओं का कहना है कि सरकार की सह पर प्रशासन कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहा है। कांग्रेस नेता राजवीर चौहान ने कहा कि सिडकुल की कंपनी कर्मचारियों पर तानाशाही रवैया अपना रही है। अपने हक को मांगने के लिए उन्हें पुलिस की बर्बता झेलनी पड़ रही है। पुलिस कर्मचारियों को झूठे मुकदमों में जेल भेज रही है। इंटक कांग्रेस कंपनी से निष्कासित कर्मचारियों के साथ है। उनकी हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। कर्मचारियों का शोषण उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमन कुमार ने कहा भाजपा सरकार ने कर्मचारियों को जेल भेज कर साबित कर दिया है कि वह उद्योगपतियों की सरकार है। उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए कर्मचारियों और मजदूरों का उत्पीड़न शोषण कर रही है। उन्होंने स्थानीय भाजपा विधायक पर कटाक्ष कर कहा कि एक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं, बल्कि उद्योगपतियों की बोली बोल रहे हैं। कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां जन विरोधी हैं। भाजपा सरकार में महंगाई बेरोजगारी, किसान, मजदूर और शोषण लगातार बढ़ता जा रहा है। समाज का हर वर्ग परेशान है। इस दौरान तेल्लु राम प्रधान, नत्थू सिंह, रोशन लाल, अमरदीप रोशन, सतीश दुबे, राजू सिंह, रिजवान खान सतवीर चौधरी, अमित कुमार, निजाम पठान, संदीप कुमार, गुरमीत सिंह, आदेश कुमार, अमरीश कुमार, अश्वनी चौहान, विवेक यादव, गुड्डू, विकास, जफर, वीरेंद्र, मुकुल राज, सुनील चौहान, योगेश चौहान, राकेश चौहान, वीरेंद्र, लव चौहान, मुकुल चौहान, ताहिर हसन, यशपाल चंद्रेश, राजेंद्र भवर आदि मौजूद थे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *