हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति के टिकट पर कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा, कहा टिकट के फैसले पर पुनर्विचार करें हाईकमान

देहरादून । लैंसडाउन विधानसभा सीट से पूर्व काबीना मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति को टिकट देने के खिलाफ स्थानीय कांग्रेसियों ने भी मोर्चा खोल दिया। टिकट के दावेदार रघुवीर सिंह बिष्ट के समर्थकों ने मंगलवार को राजीव भवन में राजीव प्रतिमा के नीचे बैठकर भजन-कीर्तन किया। साथ ही नारेबाजी करते हुए हाईकमान से लैंसडाउन सीट पर प्रत्याशी चयन के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की। दोपहर अनिल रावत के नेतृत्व में लैंसडाउन के कांग्रेस कार्यकर्ता रघुपति राघव राजाराम गाते हुए कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंच। यहां वो पूर्व पीएम राजीव गांधी की प्रतिमा के नीचे धरना देकर बैठ गए। इस दौरान वो लगातार भजन गाते रहे। इस दौरान उनकी कांग्रेस की गढ़वाल मंडल प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनपी से हल्की नौंकझोक भी हुई। कांग्रेस भवन में प्रदर्शन करने पर गरिमा ने उनसे कड़ी आपत्ति जाहिर की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता होने के नाते हाईकमान तक बात पहुंचाना उनका अधिकार है। साथ ही वो किसी प्रकार उपद्रव या उत्पात भी नहीं कर रहे हैं, बल्कि गांधीवादी तरीके से अपनी बात रख रहे हैं। करीब एक घंटे तक राजीव भवन में भजन गूंजते रहे। अनिल रावत, चंद्रमोहन जदली, नरेंद्र रावत, सुमित नेगी, विनोद रावत, प्रेम सिंह बिष्ट आदि ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में रघुवीर सिंह बिष्ट पिछले पांच साल से तैयारी कर रही है। लेकिन कांग्रेस ने टिकट उसे दिया, जो कांग्रेस की सदस्य तक नहीं है। यह मूल कार्यकर्ता का अपमान है। कांग्रेस हाईकमान को इस बारे में गंभीरता से विचार करते हुए प्रत्याशी बदलना चाहिए।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *