हरिद्वार में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने महंगाई बढ़ाकर देश की जनता की कमर तोड़ने का कार्य कर रही मोदी सरकार

हरिद्वार। कृषि कानूनों और लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने महंगाई को रोकने के लिए कदम नहीं उठाए तो आने वाले दिनों में कार्यकर्ता उग्र प्रदर्शन करने को विवश होंगे। शनिवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर हरिद्वार में कांग्रेसियों ने गैस, पेट्रोल, डीजल और खाद्यान्न के मूल्य में हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ भगत सिंह चौक से चंद्राचार्य चौक तक पदयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि मोदी सरकार पेट्रोल, डीजल, गैस की कीमतें लगातार बढ़ाकर देश की जनता की कमर तोड़ने का कार्य कर रही है। महंगाई ने मेहनत-मजदूरी कर रहे लोगों का जीना दूभर कर दिया है। एक वक्त की रोटी नसीब नहीं हो रही है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल और ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि पेट्रोल, डीजल के रेट बढ़ने से माल भाड़े में वृद्धि हो गई है। खाद्यान्न व सब्जियां के मूल्य आसमान छू रहे हैं। किराया लगभग 20 फीसदी तक बढ़ गया है जिसका असर आम जन पर पड़ रहा है। रोजगार की समस्या हर जगह उत्पन्न हो गई है। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से अशोक उपाध्याय, नईम कुरैशी, प्रियवृत्त, अशोक शर्मा, अंजू द्विवेदी, सतीश कुमार, बलजीत सिंह, अनिल कथूरिया, नेपाल सिंह, अनुज सिंह, रफी खान, दिनेश पुंडीर, सतपाल शास्त्री, तहसीन अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, जफर अब्बासी, धर्मपाल ठेकेदार, जितेंद्र विद्याकुल, जॉनसन जेम्स, सुधांशु जोशी, संजय भारद्वाज, राजपाल सिंह, राजेश चौहान, अनिल शर्मा, सुंदर सिंह मनवाल सहित काफी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *