बाबा साहब ने ऊंच-नीच छुआछूत जैसी कुरीतियों का जमकर विरोध किया, उन्होंने इंसान को इंसान के बराबर का दर्जा देने के लिए संविधान में कानून बनाया: सुशील पेंगोवाल

भगवानपुर । क्षेत्र के खरकपुर गांव में संविधान निर्माता डाॅ भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। अनुसूचित विभाग कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुशील पेंगोवाल ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने ऊंच-नीच छुआछूत जैसी कुरीतियों का जमकर विरोध किया। उन्होंने इंसान को इंसान के बराबर का दर्जा देने के लिए संविधान में कानून बनाया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। समाज में मानववाद की स्थापना हो तभी उनके द्वारा किए गए संघर्ष फलीभूत होंगे। इस मौके पर चंद्रपाल कुमार, मांगेराम चौधरी, कार सिंह, प्रदीप कुमार, रोहित सेवाराम मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *