भगवानपुर ग्रामीण मंडल द्वारा उपभोक्ता सहकारी संघ के अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल का स्वागत किया गया, उपभोक्ता सहकारी संघ अध्यक्ष ने कहा किसानों के हितों में किए जाएंगे कार्य, सहकारी संघ किसानों से जुडा हुआ विभाग

भगवानपुर । भगवानपुर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष चंदन त्यागी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपभोक्ता सहकारी संघ के अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल का स्वागत किया गया। इस दौरान उपभोक्ता सहकारी संघ के अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि सहकारी संघ किसानों से जुडा हुआ विभाग है। पूर्व की सरकारों में जो किसानों से फसल की खरीद होती है उसका भुगतान एक-एक माह तक नही हो पाता था। मिल से चावल बनकर गोदामों तक नही पहुंच पाता था। हमारी सरकार में शीघ्र भुगतान किया जा रहा है। उक्त विभाग में पूर्व की सरकारों द्वारा भ्रष्टाचार किया गया, जो खत्म किया गया है। उन्होने कहा कि किसानों के हितों में कार्य किया जाएगा। पीएम मोदी और त्रिवेंद्र सिंह रावत किसानों की दोगुनी आय करने के लिए प्रयासरत हैं। कृषि कानून बिल किसान के हित में है। किसानों को इस बिल से उनकी फसलों के सही दाम मिलेंगे। किसानों को दलालों से मुक्ति मिली है। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चंदन त्यागी ने कहा कि भाजपा में छोटे कार्यकर्ता का सम्मान हैं। पार्टी की सेवा करने वालों को उचित सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कृषि कानून बिल किसान के हित में है विपक्ष भ्रम फैला रहा है। इस मौके पर मंडल महामंत्री, राजेश त्यागी, राजकुमार कसाना, जोगिंदर प्रधान, प्रदीप चौहान, मास्टर सत्यपाल, कार्तिक, हिमांशु सिंगल, क्षेत्र पंचायत सदस्य वीर सिंह आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *