रुड़की विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे: प्रदीप बत्रा, पांच साल बेमिसाल कार्यक्रम आयोजित कर गिनाई गई भाजपा सरकार की उपलब्धियां

रुड़की । भाजपा की ओर से सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए पांच साल बेमिसाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने लाइव टेलीकास्ट के जरिए कर्यक्रम को संबोधित किया।
शहर विधायक प्रदीप बत्रा के नहर किनारे स्थित कैंप कार्यालय पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को खटीमा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लाइव टेलीकास्ट से संबोधित कर सरकार की योजनाओं, कार्यों की उपलब्धियां को जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा।विधायक प्रदीप बत्रा ने दावा किया कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र से जुड़े सभी ग्रामीण इलाकों में सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया है। सबको मिलकर प्रदेश में इस बार 60 पार का नारा पूरा करना है। फिर से भारतीय जनता पार्टी का परचम प्रदेश में लहराना है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए जो जरूरी काम थे वह किए गए हैं। कार्यक्रम में जिला महामंत्री आदेश सैनी, कृषि मंडी समिति अध्यक्ष बृजेश त्यागी,मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिद्धू, मंडल मीडिया प्रभारी संजय त्यागी, नरेश यादव, दीपक पांडे, राजन गोयल, आदर्श गुप्ता, संतोष अरोड़ा, राज कमल पुंडीर, कविश मित्तल, सुनीता गोस्वामी, भावना प्रतिभा चौहान आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *