अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन पर लक्सर नगर में पटाखे चलाए, मिठाईयां बांटी और किए हवन

लक्सर । अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर लोगों ने जमकर खुशी मनाई। विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष ने पटाखे चलाकर मिठाई बांटी। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री ने हवन यज्ञ किया। आर्य समाज मंदिर में हवन कर भगवान राम का भव्य मंदिर बनने की कामना की। भाजपा विधायक संजय गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग, नगर मंडल अध्यक्ष बिशनपाल कश्यप के साथ गोपाल अग्रवाल, राजेश गुप्ता, साधूराम वर्मा, मोहित वर्मा, रामकुमार वर्मा, मनीष गोयल, प्रदीप वर्मा, पालसिंह रंधावा, रवि देवल, अरविन्द अग्रवाल, ममता गौतम, अमित धीमान, विकाश, सुनील बंसल, अनीता राजपूत, लेखराज विकास, वेदपाल सूरी आदि अग्रवाल कालोनी के मंदिर पर इकट्ठा हुए। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास की खुशी में पटाखे चलाकर मिठाई बांटी।भाजपा के प्रदेश मंत्री निपेंद्र सिंह के साथ अविनाश धीमान, बिजेंद्र पांचाल, सचिन मित्तल, मोनू वाल्मीकि, मास्टर नाथूराम शर्मा, मोहन, मोहित वर्मा, अजय वर्मा, रमेशचंद धीमान, रामसिंह वाल्मीकि, प्रभात मदान, सोमनाथ, नरेश कश्यप, अजय शर्मा, अक्षय चौधरी, अश्विनी चौधरी, सूरज कुमार, मास्टर जितेंद्र, प्रदीप कुमार, अभिषेक, सतीश मल्होत्रा, विजय चौधरी, चौधरी रामपाल सिंह, दीपांशु, आरव आदि ने सीमली के श्रीराम मंदिर पर हवन यज्ञ किया। आर्य समाज मंदिर में अध्यक्ष अतुल गुप्ता, सेवाराम सिंघल, जितेंद्र सिंघल, तरुण अग्रवाल आदि के साथ हवन कर अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण जल्द पूरा होने की कामना की।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *