व्यापारियों के हितों के लिए काम किया जाएगा, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में पदाधिकारियों का स्वागत किया गया

रुड़की । प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में व्यापारियों के हित में काम करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान पदाधिकारियों का स्वागत भी किया गया। रुड़की में हुई बैठक में की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद मंगल और जिला सदस्यता प्रमुख राहुल शर्मा ने किया। समारोह में जिला अध्यक्ष सौरभ भूषण ने प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजय गर्ग का स्वागत किया। सौरभ भूषण ने कहा कि कहा कि राज्य सरकार नगर पालिका व नगर निगम के जरिए लाइसेंस शुल्क व्यापारियों के ऊपर लगाने जा रही है। कहा कि व्यापार मंडल के प्रयासों से सरकार ने यह निर्णय वापस लिया है। इसके लिए व्यापार मंडल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल गोयल का आभार प्रकट किया गया। सह कोषाध्यक्ष संजय गर्ग ने कहा कि हम सभी को मिलजुल कर अपनी जिम्मेदारी को निभाकर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराना होगा। अरविंद मंगल ने कहा कि व्यापार मंडल प्रदेश का सबसे बड़ा व्यापारी हित का संगठन है। व्यापारी हित की लड़ाई लड़ी जाती रहेगी। जिला सदस्यता प्रमुख राहुल शर्मा और जिला महामंत्री विश्वतोष सिंह ने सदस्यता दिलाने के लिए सदस्यता अभियान जल्द से जल्द शुरू करने बात कही। कार्यक्रम में अरविंद कश्यप, सुरजीत सिंह, संजय कक्कड़ ,संजीव कक्कड़, अतुल वर्मा, सौरभ गोयल, विनोद मलिक आदि उपस्थित रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *