मुख्यमंत्री के सलाहकार के बड़े भाई ठाकुर सुरेंद्र सिंह का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

भगवानपुर । मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर नरेंद्र सिंह के बड़े भाई मैनेजर ठाकुर सुरेंद्र सिंह का रात निधन हो गया। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे । गंभीर बीमारी के चलते उनका उपचार चल रहा था। रात में उन्होंने अंतिम सांस ली। सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर नरेंद्र सिंह रात में ही देहरादून से अपने गांव भलस्वागाज। ठाकुर सुरेंद्र सिंह कॉलेज के मैनेजर के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े रहे। उन्होंने लंबे समय तक किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया । क्षेत्र के विकास के लिए भी उनके प्रयास सराहनीय रहे। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी कोशिश अभी तक जारी रही। उनके द्वारा इंटर कॉलेज को काफी आगे तक ले जाने के साथ ही डिग्री कॉलेज पब्लिक स्कूल खुलवाया गया। उनके प्रस्ताव पर दिवंगत कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश ने भलस्वागाज- मानकपुर रोड पर हरिश्चंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज भी खुलवाया। मैनेजर ठाकुर सुरेंद्र सिंह के निधन पर क्षेत्रवासियों ने भारी दुख व्यक्त किया है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष वर्मा ,जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी इकबालपुर गन्ना विकास समिति के प्रशासक सुशील चौधरी, पूर्व चेयरमैन चौधरी महावीर सिंह संजय, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुबोध राकेश झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, भाजपा नेता चौधरी अजीत सिंह, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन रुड़की के मेयर गौरव गोयल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर संजय पालीवाल, इंजीनियर एस पी सिंह, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठोर भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेश शर्मा, भगवानपुर विधायक ममता राकेश, राज्य अन्य पिछड़ा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एडवोकेट शमीम अहमद एडवोकेट बृजेश त्यागी,पूर्व चेयरमैन देवेंद्र अग्रवाल, प्रधान मदन भूषण सैनी, हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतिस्वरानंद, लक्सर विधायक संजय गुप्ता, खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता, श्यामवीर सिंह सैनी, डॉ विजय सैनी, लोकतांत्रिक जनमोर्चा के संयोजक सुभाष सैनी, पूर्व चेयरमैन चौधरी सुरेंद्र सिंह, चेयरमैन नवनीत चौधरी, बहुजन समाज पार्टी के नेता हाजी राव इरशाद, कांग्रेस नेता राव अथर अली, राव मकबूल, एडवोकेट राव राशिद, वाईपी सिंह, भाजपा नेता मयंक गुप्ता, महहेंद्र काला, संजय अरोड़ा, चेयरमैन राजीव शर्मा, भाजपा नेता अमित चौहान जिला पंचायत सदस्य एवं मैनेजर जयंत चौहान, जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र चौधरी, मुकर्रम अंसारी, ठाकुर वीरेंद्र सिंह ,पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद, सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष अमीलाल वाल्मीकि, पूर्व चेयरमैन मोहम्मद यूनुस, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सुशील चौहान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, जय भगवान सैनी, ठाकुर अमरीश, मुकेश राणा, कुंवर नागेश्वर सिंह जिला सहकारी बैंक के पूर्व डायरेक्टर सुशील त्यागी, कांग्रेस नेता एडवोकेट राजेंद्र चौधरी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश सैनी, पूर्व चेयरमैन दुष्यंत त्यागी, रुड़की प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार चौहान, भारत स्वाभिमान के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुबोध यादव भाजपा के वरिष्ठ नेता आदेश सैनी, सुदेश चौधरी बलराज शर्मा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अश्वनी कोशिक, चौधरी धीर सिंह आदि तमाम नेताओं ने प्रोफेसर नरेंद्र सिंह के बड़े भाई मैनेजर ठाकुर सुरेंद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *