रोशनी का पर्व दीपावली हमेशा से एकता भाईचारे का पैगाम देता रहा, भगवानपुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सलीम अहमद ने सभी को दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं, कहा दीपावाली के मौके पर गरीब, असहाय निर्धन परिवारों का विशेष ध्यान रखें

भगवानपुर । भगवानपुर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सलीम अहमद ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए त्यौहार की खुशीयां मनाते समय कोरोना वायरस से बचाव का ध्यान रखने की अपील की। दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सलीम अहमद ने कहा कि देश में विभिन्न धर्म समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले तैयार हिन्दुस्तान की गंगा जमुनी तहजीब का संदेश देते हैं। रोशनी का पर्व दीपावली हमेशा से एकता भाईचारे का पैगाम देता रहा है। सभी धर्म समुदाय पर्वो पर एकता की मिसाल पेश करते चले आ रहे हैं। सलीम अहमद ने कहा कि दीपावाली पर्व के मौके पर गरीब, असहाय निर्धन परिवारों का विशेष ध्यान रखें। त्यौहार के अवसर पर महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गो का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। बाजार में खरीददारी के लिए जाते समय मास्क लगाकर जाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। दीपावली मनाते समय पर्यावरण का भी ख्याल रखें। विदेशी सामान के बजाए देश में बना सामान ही खरीदें। कुम्हारों द्वारा परंपरागत रूप से बनाए जाने वाले मिट्टी के दिए प्रयोग करें। इससे एक ओर जहां कुम्हारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी वहीं पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *