जनता को राहत देने में विफल हैं मोदी सरकार: संजय पालीवाल, तेल मूल्यों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार । तेल मूल्यों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में पेट्रोल पंपों के सामने प्रदर्शन किया। खन्ना नगर के समीप स्थित पेट्रोल पंप के सामने आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल ने कहा कि जनता को राहत देने में मोदी सरकार पूरी तरह विफल हो गयी है। अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के दाम बेहद कम होने के बावजूद लगातार मूल्य बढ़ाकर केंद्र सरकार कोरोना महामारी में आर्थिक संकट का सामना कर रहे आम लोगों की जेब पर डाका डाल रही है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार को आम जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं रह गया है। अपनी तिजोरी भरने के लिए सरकार रोजाना तेल के दाम बढ़ा रही है। बेरोजगारी व कठिन आर्थिक स्थिति में फंसे लोगों पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है।तेल मूल्यों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक सोमवार को प्रदर्शन कर जनता को सच्चाई से अवगत कराएंगे। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पांडे, पूर्व विधायक अमरीश कुमार, प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी तथा विशाल राठौर ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए हैं। लोगों के सामने परिवार का खर्च चलाना तक मुश्किल हो रहा है। तेल के दाम बढ़ाकर पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता के साथ ज्यादती की जा रही है। जिसे सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर रामयश सिंह, ओ.पी.चौहान, जगत सिंह रावत, यशवंत सैनी, रवि बहादुर, शैलेंद्र सिंह एड., अनिल भास्कर, रवि कश्यप, शुभम अग्रवाल, अशोक शर्मा, अंजु द्विवेदी, सतीश कुमार, महेश राणा, सतीश दूबे, नितिन तेश्वर, सविता सिंह,गुलबीर सिंह, जितेंद्र सिंह, नवेज अंसारी, शहाबुद्दीन सद्दीक गाड़ा, बलराम राठौड़, विशाल राठौड़, बलजीत सिंह, धर्मपाल ठेकेदार, इसरार अहमद,सुहेल कुरेशी, अनुज सिंह, नईम कुरैशी, रफी खान, रियाज अली, जफर अब्बासी, दिनेश पुंडीर, शिव कुमार जोशी, विभाष मिश्रा, अजनीश सिखोला, मनोज जाटव, अमन अरोड़ा, संदीप अग्रवाल, महेंद्र गुप्त, वीरेंद्र भारद्वाज, त्रिपाल शर्मा, जगदीश प्रसाद, संतोष पांडे, संदीप अग्रवाल, वेदांत उपाध्याय,गार्गी राय, एकलव्य गोस्वामी, ऋषभ वशिष्ठ, विकाससिंह, अरविंद चंचल, कार्तिक शर्मा, गोविंद बिष्ट, सुंदर सिंह मनवाल, ओमप्रकाश शर्मा, मनोज जाटव, करण राणा, रचित अग्रवाल, अशोक उपायाय, अम्बिका पांडे, कुंवर बिष्ट, ए.ए.खान, प्रीतम बर्मन, वसीम सलमानी, नकुल माहेशवरी, अमित राजपूत, धूम सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *