भारतीय संस्कृति का प्रतीक पर्व है होली, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक देवेंद्र अग्रवाल ने प्रदेशवासियों व क्षेत्रवासियों को होली की दी शुभकामनाएं

भगवानपुर । राज्य सहकारी बैंक के निदेशक देवेंद्र अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि रंग और उमंग का त्यौहार होली एकता, सद्भाव, समरसता और भाईचारे का प्रतीक है। होली भारतीय संस्कृति का प्रतीक पर्व है. यह त्यौहार समाज में भक्ति, श्रद्धा और विश्वास जैसे मानवीय मूल्यों को स्थापित करता है और आपसी वैमनस्यता और घृणा से दूर रहने की प्रेरणा देता है। होली एक ऐसा रंगबिरंगा त्योहार है, जिस हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है। इस दिन सारे लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल कर गले लगते हैं और एक दूजे को गुलाल लगाते हैं। बच्चे और युवा रंगों से खेलते हैं। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को यह त्योहार मनाया जाता है। होली के साथ अनेक कथाएं जुड़ीं हैं। होली मनाने के एक रात पहले होली को जलाया जाता है। इसके पीछे एक लोकप्रिय पौराणिक कथा है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *