धनतेरस का त्योहार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है, खरीदारी करने का सबसे शुभ मुहूर्त और पूजा विधि को देखिए

रुड़की । धनतेरस से 5 दिवसीय दीपावली के पर्व की शुरुआत हो जाती है। इस साल धनतेरस का पर्व 2 नवंबर को मनाया जायेगा। इस दिन लोग सोना-चांदी, गाड़ी और बर्तन आदि चीजें खरीदते हैं। इस पर्व वाले दिन भगवान धन्वंतरि, कुबेर देवता और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इस दिन लोग दक्षिण दिशा में दीपदान भी करते हैं जिससे अकाल मृत्यु से बचा जा सके। इस दिन मुख्य तौर पर कुछ न कुछ सामान खरीदने की परंपरा है। जानिए धनतेरस पर किस शुभ मुहूर्त में क्या खरीदें। धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण की खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 17 मिनट से 8 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा अगर आप सुबह खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो सुबह 11 बजकर 30 मिनट से आप खरीदारी कर सकते हैं। लेकिन राहुकाल के समय कुछ भी खरीदने से बचें। 2 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 50 मिनट से 04 बजकर 12 मिनट तक का समय राहुकाल का रहेगा। वहीं घर के बर्तन और दूसरी चीजें खरीदने का समय शाम 7 बजकर 15 मिनट से रात 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।
धनतेरस पूजा मुहूर्त: धनतेरस का त्योहार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस तिथि की शुरुआत 2 नवंबर को 11:31 AM से हो रही है और इसकी समाप्ति 3 नवंबर को 09:02 AM पर होगी। धनतेरस की पूजा प्रदोष काल में की जाती है। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर रात 8 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। यम दीपम का समय शाम 05:35 बजे से 06:53 बजे तक रहेगा।
राशियों के अनुसार इन चीजों की खरीदारी शुभ-
मेष: चांदी और तांबे की वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक सामान।
वृषभ: चांदी का सामान, चावल, कपड़ा, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, परफ्यूम, दूध और उससे बने पदार्थ।
मिथुन: स्टील बर्तन, वाहन, सोना।
कर्क: चांदी की वस्तुएं, स्टील के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान।
सिंह: तांबे या कांसे की वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक सामान।
कन्या: तांबे के गणेश जी, रसोई के लिए कोई आइटम, कांसे या हाथी के दैंत से बनी चीजें।
तुला: इलेक्ट्रॉनिक सामान, चांदी या स्टील से बनी कोई भी चीजें, ब्यूटी प्रोडक्ट्स या घर को सजाने वाली कोई वस्तु।
वृश्चिक: सोने की वस्तु, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं।
धनु: सोने का आइटम, अनाज, आभूषण, रत्न, अनाज, चांदी और ब्यूटी प्रोडक्टस।
मकर: इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन, स्टील और ब्यूटी प्रोडक्ट्स।
कुंभ: लोहे, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन, स्टील की वस्तुएं, भगवान गणेश और धन की देवी लक्ष्मी की प्रतिमा वाला सोने का सिक्का।
मीन: सोना या चांदी के आभूषण, चांदी के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *