भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाए जाने पर धर्मेंद्र विश्नोई का हुआ स्वागत, पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा बोले- भाजपा के कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ता हैं धर्मेंद्र विश्नोई
शिवालिक नगर । शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्र वासियों ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा बनाए जाने पर स्वागत व अभिनंदन किया। अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि धर्मेंद्र बिश्नोई एक जुझारू कर्मठ कार्यकरता है और लगातार समाज सेवा में अग्रणी रहते हैं और भारतीय जनता पार्टी ने जो उन्हें जिम्मेदारी दी है उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरेंगे। अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। ताकि क्षेत्र के सभी लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।इस दौरानसभासद सिंह पाल सैनी,भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, उपाध्यक्ष हिमांशु अहलावत, चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक नौटियाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव रौतेला, युवा महामंत्री अंशुल शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर व निशांत, अजय अरोड़ा, साहिब वालिया, अरूण पंडित, विकास बाली, महेन्द्र चौपाल, मघनेश मिश्रा, भूपेंद्र बिष्ट, रोहित चौहान, सुरेश मोहन अंथवाल आदि उपस्थित रहे।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे