भाजपा नेता धीर सिंह ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा उमंग, उत्साह व एकता अखण्डता को दर्शाने वाला पर्व है होली

रुड़की । ए टू जेड ऑटोमोबाइल्स के आॅनर एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता धीर सिंह ने सभी को होली की शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने कहा कि होली भारतीय सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण त्यौहार है। त्यौहारों से संस्कृति व धर्म की महत्ता का पता चलता है। इस समय पूरी दुनिया में कोरोना वायरत का खतरा बना हुआ है। ऐसे में होली खेलते समय बेहद सावधानी बरतें। चाईनीज रंगों के स्थान पर प्राकृतिक रंगों का उपयोग ही करें। उन्होंने कहा कि राग-रंग का यह लोकप्रिय पर्व वसंत का संदेशवाहक भी है। राग अर्थात संगीत और रंग तो इसके प्रमुख अंग हैं ही पर इनको उत्कर्ष तक पहुँचाने वाली प्रकृति भी इस समय रंग-बिरंगे यौवन के साथ अपनी चरम अवस्था पर होती है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *