दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाने के लिए होली के दिन करें ये उपाय, जानिए क्या है मान्यता

होली के त्योहार का इंतजार बेसब्री से छोटे बच्चो से लेकर बड़ों तक होता है। इस दिन लोग एक- दूसरे को रंग लगाते हैं और सारे गिले- शिकवे भूलकर गले मिलते हैं। इस साल 2022 में होलिका दहन 17 मार्च को, तो वहीं रंगवाली होली 18 मार्च को मनाई जाएगी। लेकिन क्या आपको पता है होली वाले दिन ज्योतिष के अनुसार कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। जिनको यदि पति- पत्नी मिलकर करें तो दांपत्य जीवन में खुशहाली आ सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

नवग्रह की करें पूजा:

यदि आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां रहतीं हो और पति- पत्नी के बीच मतभेद रहता हो तो आप होली की रात उत्तर दिशा में एक पटिए के ऊपर सफेद कपड़ा बिछाकर उस पर मूंग, चना दाल, चावल, गेहूं, मसूर, काला उड़द और तिल के ढेर पर नवग्रह को स्थापित करें। ऐसा करने के बाद इस पर केसर का तिलक लगाकर घी का दिया जलाएं। इसके साथ ही नवग्रह और कामदेव रति की पूजा अर्चना करें। ऐसा करने से आपका वैवाहिक जीवन सुखमय बना रह सकता है।

पति- पत्नी के रिश्ते में बढ़ेगी मिठास:

मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए होलिका दहन की रात को पति-पत्नी चंद्र देव के उदय के बाद चंद्रमा की रोशनी में खड़े होकर एक प्लेट में छुआरे और मखाने ले लें. इसके बाद घी का दीपक जलाएं और चंद्रमा को दूध का अर्घ देकर धूपबत्ती दिखाकर पूजा- अर्चना करें। साथ ही चंद्रदेव को सफेद मिष्ठान का भोग लगाएं. ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच रिश्ते में मिठास आएगी। साथ ही महालक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होगी।

सूखे नारियल का करें उपाय:

अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए होलिका दहन के दिन एक सूखा नारियल लेकर उसमें चीनी भर दें और उसे होलिका की आग में छोड़ दें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सुख प्राप्त होगी। साथ ही घर में भी सुख- समृद्धि आएगी।

गणेश- लक्ष्मी की पूजा करिए:

होलिका दहन की रात को स्नान करिए। उसके पश्चात अपने घर की पूजा मंदिर में गणेश लक्ष्मी की पूजा करिए। ततपश्चात अपने पांव से सिर तक की माप का लाल धागा लीजिए और वही लाल धागा एक सूखे नारियल में लपेट लीजिए और अपने इष्ट देव से या जिन भी देवी देवता को आप मानते हैं, उन से प्रार्थना करें कि जो भी आप पर-आपके परिवार में परेशानियां हैं, आपके घर में परेशानियां हैं, वह इसमें समाहित हो जाएं।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *