मांगों को लेकर दिए गए ज्ञापन पर कार्रवाई नहीं होने से खफा नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, दी आंदोलन की चेतावनी

हरिद्वार । मांगों को लेकर दिए गए ज्ञापन पर कार्रवाई नहीं होने से खफा नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने आंदोलन की चेतावनी दी है। नगर निगम स्थित अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के कार्यालय में हुई मोर्चे की बैठक को संबोधित करते हुए राजेंद्र श्रमिक ने कहा कि 17 सूत्रीय मांगों को लेकर बीती 5 मार्च को नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया गया था। जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई ना होने से नगर निगम कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि तीन महीने से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी मांग पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं होने से आंदोलन के सिवाय और कोई रास्ता नहीं बचा है। कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों के लिए लाॅकडाउन के दिशा निर्देशों के का पालन करते हुए जल्द ही चरणबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू किया जाएगा। आंदोलन के प्रथम चरण में काली पट्टी बांधकर विरोध किया जाएगा। इसके बाद कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर प्रदर्शन करेंगे। यदि नगर निगम प्रशासन ने फिर भी मांगें नहीं मानी तो हड़ताल का रास्ता अपनाया जाएगा। बैठक में अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन, उत्तराखंड स्वच्छ कार कर्मचारी संघ, म्यु.कर्मचारी यूनियन, स्वशासी कर्मचारी महासंघ, नगर निकाय कर्मचारी संघ, देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ आदि के प्रतिनिधि बैठक राजेंद्र श्रमिक, सुनील राजोर, इंदर सिंह रावत, दिनेश लखेडा, सुबोध शर्मा, प्रवीण तेश्वर, सलेकचंद, जितेंद्र तेश्वर, राजू खैरवाल, नानक चंद, संजय पेवल, लक्ष्मीचंद, सुभाष खैरवाल, राजेश खन्ना, अभिनव चंचल, गोवर्धन, अजय कुमार, मोतीराम, निर्देश सोनी आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *