महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं खुद ही अपना मुकाम तय कर रही हैं: मनीषा बत्रा, उत्तरांचल पंजाबी महासभा रुड़की महिला इकाई की ओर से महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह का आयोजन

रुड़की । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा रुड़की महिला इकाई की ओर से महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तरांचल पंजाबी महासभा की महानगर महिला अध्यक्षा पूजा नंदा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनीषा बत्रा रही। इस दौरान मनीषा बत्रा ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और खुद ही अपना मुकाम तय कर रही हैं। धीरे- धीरे ही सही लेकिन महिलाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ रही है। और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए ही विमेंस डे मनाया जाता है। महिला दिवस राजनैतिक और सामाजिक स्तर पर महिलाओं के समान अधिकारों को देखते हुए विश्व भर में मनाया जाता है।

हर साल 8 मार्च को मनाए जाने वाले इस दिन को पहली बार सन् 1909 में मनाया गया था।महिलाओं को समर्पित इस दिन पर कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिस में महिलाएं भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। इस दिन को मनाने के पीछे सबसे बड़ी वजह हैं कि महिलाओं को शिक्षा में बढ़ावा, करियर के क्षेत्र में कई अवसर और पुरुषों के जैसे ही समान अधिकार मिल सकें। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के महानगर अध्यक्ष नवीन गुलाटी ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। पूजा नंदा ने कहा कि आज के युग में महिलाओं को स्वाबलंबी होना आवश्यक है। इसके लिए महिलाओं को स्वरोजगार अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में चंद्रकांता, शिल्पी, जैसलीन चंदोक, नीरू वडेरा, मंजू पंवार, पलक ,किरण ग्रोवर, परविंदर कौर, भूपेंद्र कौर, कमलजीत कौर, सुधा बंसल, एकता , पूनम छाबड़ा, पारुल भाटिया, मंजू रावत, संतोष गोयल, पूनम शर्मा आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *